फॉण्ट परिवर्तक (Hindi Font Converter) Unicode Mangal Krutidev Chanakya online Converter

Posted :| Posted By: Piush Trivedi | Labels:
Posted by: Piush

इस पन्ने पर समूह द्वारा विकसित विभिन्न प्रकार के परिवर्तक दिये गये हैं। अपना वाँछित परिवर्तक खोजने हेतु Ctrl+F कीबोर्ड शॉर्टकट दबाकर फाइँड बॉक्स लायें तथा उसमें वाँछित फॉण्ट या लिपि का नाम लिखें। एकाधिक परिणाम आ सकते हैं जिन पर जाने से आपको उपयुक्त परिवर्तक मिल जायेगा।
 
फॉण्ट परिवर्तक
ये वे प्रोग्राम हैं जो कि कृतिदेव, चाणक्य आदि जैसे लिगेसी फॉण्टों तथा यूनिकोड के मध्य परिवर्तन का कार्य करते हैं। ये कई रूपों में उपलब्ध हैं - स्टैंडअलोन विण्डोज़ प्रोग्राम, ब्राउजर में चलने वाले प्रोग्राम, वर्ड/ओपनऑफिस/लिब्रेऑफिस मैक्रो तथा फॉक्सरिप्लेस परिवर्तक।

              इंटरनेट पर हिन्दी टंकण के लिए यूनीकोड का इस्तेमाल होता है। कुछ साथी (खासकर पत्रकार बंधु) अलग फॉण्ट में टाइप करते हैं और इस समस्या से परेशान रहते हैं कि उनका मैटर यूनीकोड में नहीं होने की वजह से ब्लॉग पर ठीक से नहीं दिखता। वे आसानी से अपने फॉण्ट के मैटर को यूनीकोड में तब्दील कर सकते हैं।
Scientific and Technical Hindi (वैज्ञानिक तथा तकनीकी हिन्दी) गूगल ग्रुप पर इस तरह के कई फॉण्ट कन्वर्टर अपलोड किए हैं। ये इस्तेमाल में काफी सहज और सटीक हैं। दी गई लिस्ट से आप मनचाहा कन्वर्टर चुन सकते हैं।
ब्राउजर आधारित प्रोग्राम
ये वेब ब्राउजर में चलने वाले प्रोग्राम हैं जिन्हें किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम पर प्रयोग में लाया जा सकता है। इन्हें सेव करके ऑफलाइन भी प्रयोग किया जा सकता है।
        कृतिदेव_10 <==> यूनिकोड (नवीनतम, २४वाँ संस्करण)
कृतिदेव, चाणक्य देवनागरी फॉण्ट परिवर्तक-Hindi-Font-Converter-Unicode-Mangal-Krutidev-Chanakya-online-Converter
वर्ड मैक्रो

फॉक्सरिप्लेस परिवर्तक

ये परिवर्तक फायरफॉक्स की ऍक्सटेंशन फॉक्सरिप्लेस के साथ कार्य करते हैं। ये JSON/XML फाइल के रूप में होते हैं जिन्हें फॉक्सरिप्लेस में इम्पोर्ट कर चलाया जा सकता है। इनकी सहायता से फायरफॉक्स में किसी वेबपेज या टैक्स्ट फाइल में वाँछित परिवर्तन किया जा सकता है।

फॉक्सरिप्लेस के बारे में पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें। इसके इंस्टॉलेशन, प्रयोग, परिवर्तक बनाना, रेडीमेड परिवर्तक (यहाँ से डाउनलोड किये गये) को इम्पोर्ट करना आदि सम्बन्धी जानकारी हेतु यह विस्तृत एवं सचित्र गाइड देखें।

      लिपि परिवर्तक
      ये वे प्रोग्राम हैं जो विभिन्न लिपियों के मध्य परिवर्तन का काम करते हैं। उदाहरण के लिये इनकी सहायता से विभिन्न भारतीय भाषाओं को देवनागरी में पढ़ा जा सकता है।

      विण्डोज़ प्रोग्राम

      • ई-पण्डित कन्वर्टर - आसान एवं बहुसुविधा युक्त लिपि परिवर्तक। इसमें निम्न परिवर्तक उपलब्ध हैं।
        देवनागरी <==> IAST (अन्तर्राष्ट्रीय संस्कृत लिप्यन्तरण वर्णमाला)
        देवनागरी <==> ITRANS (आइट्राँस)
        देवनागरी ==> रोमनागरी
        इसके बारे में अधिक जानकारी यहाँ पढ़ें।
      • गूगल ट्राँस हैल्पर - गूगल ट्राँसलिट्रेशन की सहायता से रोमनागरी टैक्स्ट को यूनिकोड देवनागरी में बदलने में सहायक प्रोग्राम। अधिक जानकारयहाँ पढ़ें।
      ब्राउजर आधारित
      फॉक्स रिप्लेस

      अन्य प्रोग्राम


      Do you Like this Article?

      rss twitter facebook
      Get Subscribe to Free Email Updates!!
      *Your email address will not be shared with anyone.