Showing posts with label whatsapp. Show all posts
Showing posts with label whatsapp. Show all posts

ब्लॉगर मोबाइल संस्करण पर Whatsapp, Email , Sms शेयर बटन कैसे जोड़े

Posted :| Posted By: Piush Trivedi | Labels: , , 57 Comments

         हिंदी ब्लॉगर के लिए फेसबुक , ट्विटर , व्हाट्सएप्प जैसे सोशल नेटवर्क की हमेशा ही अहम भूमिका रही  है। आज  ब्लॉगर  और इसी के साथ वर्डप्रेस , सेल्फ होस्टेड साइट आदि चिट्ठो पर  पाठको के आवागमन का अनुमान लगाया जाये तो हम देखते है की ब्लॉगों पर प्रतिदिन आने वाले पाठको में सोशल नेटवर्क साइट्स द्वारा सबसे ज्यादा पाठको का आवागमन रहा है , निश्चित रूप से कारण फेसबुक , व्हाट्सएप , ट्विटर जैसे सोशल नेटवर्क का बढ़ता हुआ प्रचलन और लोगो का इस और बढ़ता हुआ जबरदस्त रुझान।  
         आज के इस ट्यूटोरियल में बताया गया है की कैसे अपनी ब्लॉग पोस्ट को साझा करने के लिए WhatsApp Share, Email Share और Sms Share  के द्वारा लोगो तक पहुचाया जाये । बस नीचे दी हुई प्रक्रिया अपनाये और अपने ब्लॉग पर कुछ ही मिनटों में   WhatsApp Share, Email Share और Sms Share बटन द्वारा ब्लॉग ट्रैफिक बढ़ाये , ध्यान दे की ब्लॉग द्वारा ब्लॉगर पाठको को दी गयी आधिकारिक मोबाइल टेम्पलेट पर यह कोड कार्यशील नहीं है इस सम्बन्ध में निवेदन करेंगे की अपनी ब्लॉग टेम्पलेट को मोबाइल फ्रेंडली  (Responceive ) ब्लॉग टेम्पलेट में बदले तत्पश्चात नीचे बताये कोड का इस्तेमाल करे। 
Continue Reading